आस्तीन के सांप
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आप के आस्तीन में अपना बन कर रहते है और मौका पाते ही डस कर आपको सीधा उपर पहुँचा देते है...
तो आइए आज आप सबों को बताता हूँ आस्तीन के सापों की कुछ विशेषताएं...
ये सांप दिखने में बिल्कुल ही हम सभी सभ्य आदमी जैसे ही होते हैं लेकिन उनका व्यवहार हम सीधे-साधे लोगों से काफी अलग होता है।
देख सुन समझ कर हम उन्हें तब तक पहचान नहीं पाते हैं जब तक वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो जाते हैं, और बहुत बार तो ऐसा भी होता है कि धोखा खा चुकने के बाद भी उनका असल चेहरा को न हम परख पाते है और न ही ये दुनिया....
वह अक्सर ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करते हैं वे बिल्कुल ही नाप तौल कर सधे हुए से पेश आते हैं।
इनमें भावनाएं ऐसी होती हैं जिससे वे खुद को आपका एकलौता हमदर्द साबित करते हैं और व खुद को सच्चा दिखाने के लिए और लोगों का भरोसा जीतने के लिए सोशल व्यवहार की जबरदस्त एक्टिंग करते हैं।
जब भी हम इनसे मिलते हैं इनकी असल वास्तविकता से कभी भी रु-ब-रु नहीं हो पाते हैं।
ऐसे आस्तीन के सांप बिना किसी ग्लानि के आपको नुकसान पहुंचाते हैं। सम्बन्ध, भरोसा और प्यार इनके अचूक हथियार होते हैं।
अपने द्वारा किए गए कृत्य का शंका कभी भी खुद पर नहीं आ जाय इसलिए हमेशा वे उसे दूसरों के सर मढेंगे, और जब आपके हाथ उनके गर्दन तक पहुंचने भी लगे तो हर बार नया शिगूफा छेड़कर आपके तहक़ीक़ात को गलत दिशा में कुछ ऐसे साक्ष्यों के साथ मोड़ देंगे कि आप का विश्वास खुद पे भी डगमगा जायेगा और तो और ऐसे सिचुएशन क्रियेट कर देंगे कि आपके सारे अपने विश्वस्त भी आप से स्वत: दूर होने लगेंगे।
ऐसे लोगों के पास हर बात के लिए हमेशा बहाने रहते हैं चाहे बहाने की जरुरत हो या ना हो। आपके सवाल करने से पहले उनके पास जवाब तैयार होते हैं। वह हमेशा दूसरों पर ही इल्जाम लगाते रहते हैं।
चेहरे से मासूम दिखने में ऐसे कि पहली दफा में ही वे आप पर छाप छोड़ने और अपने लच्छेदार बातों से आपके साथ आपके संग रहे सभी लोगों का दिल जीत लेने का दमखम रखते हैं।
मुझे अब भी नहीं लगता कि इतने सारे सिम्पटम्स बताने के बावजूद भी आप उनके जद से बच पायेंगे, फिर भी सावधानी ही बचाव है।

Comments
Post a Comment